सर्दी के मौसम में शरीर के मेटाबॉलिज्म में कुछ बदलाव होते हैं, जिससे शुगर (Blood sugar) का स्तर बढ़ सकता है। बाबा रामदेव के अनुसार, शुगर को नियंत्रित करने के लिए सबसे जरूरी है नियमित व्यायाम और योग। यदि सर्दी या प्रदूषण की वजह से बाहर वॉक पर नहीं जा सकते, तो घर पर ही योगिक जॉगिंग, स्क्वाट्स और वॉल सिट्स जैसी सरल एक्सरसाइज की जा सकती है।