2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरी मिर्च कैसे है आपके पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी के लिए वरदान

हरी मिर्च से जुड़े आज के इस आर्टिकल में आपको हर तथ्य बताए जाएंगे आज हम आपको बताएंगे हरी मिर्च आपके पाचन तंत्र और इम्यूनिटी के लिए कैसे वरदान है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 7 Feb 2022, 4:10 PM IST

Benefits of eating green chillies including digestion and immunity

हरी मिर्च कैसे है आपके पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी के लिए वरदान

यूं तो आपने सुना होगा कि मिर्च सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। परंतु मिर्च में कुछ गुण भी पाए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम हरी मिर्च में पाए जाने वाले इन्हीं कुछ खास गुणों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। लाल मिर्च और हरी मिर्च में काफी अंतर होता है एक तरफ जहां लाल मिर्च आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। वही हरी मिर्च आपको कुछ न कुछ फायदा देती है। हरी मिर्च आपके पाचन तंत्र से लेकर यूनिटी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

आंखो के लिए भी लाभदायक
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप हरी मिर्च को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी मिर्च में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े-क्या विटामिन डी कर सकता है हमारी रक्षा कोरोना से


हरी मिर्च में कई तरह के पोषक तत्व विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पाई जाती है। यही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन-जॅक्सन्थि‍न आदि स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद है। वैसे तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही किया जाता रहा है। लेकिन हाल में हुए कई शोध इस बात का दावा करते हैं कि हरी मिर्च खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।


हरी मिर्च सेहत ही नहीं सुदंरता को निखारने का काम भी कर सकती है। हरी मिर्च में विटामिन ई और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

ऐसा पाया गया है कि हरी मिर्च खाने से आपका गला भी सुरीला होता है। हरी मिर्च में पाए जाने वाले तत्व आपके आवाज को मीठा बनाते हैं । परंतु जैसा आप जानते हैं अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है । पर एक मात्रा में इसका सेवन करना आपके आवाज को सुरीला बना सकता है।

यह भी पढ़े-रिसर्च ने बताया कैसे विटामिन डी बचा सकता है आपको COVID-19 से

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल