
Benefits of Fenugreek: मेथी दाने के जरिए करें अपने हार्ट की समस्या का समाधान
नई दिल्ली। आज इस आर्टिकल में हम मेथी दाना के हार्ट से जुड़े सभी फायदे को समझेंगे।सब्जी के रूप में जहां इसकी पत्तियों का प्रयोग किया जाता है वहीं इसके दानों का भी कई रूप में प्रयोग किया जाता है। जिससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही साथ ही साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं मेथी खाने के फायदे। मेथी के दाने बहुत गुणकारी होते हैं इनमें अच्छी सेहत का राज छिपा होता है। जो लोग प्रतिदिन मैथी का अलग अलग तरह से प्रयोग करते हैं वे कई रोगों से बचे रहते हैं । मेथी के दाने बहुत फायदेमंद हैं। मेथी दाने का पानी भी कई रोगों में दवा का काम करता है। जिन लोगों में चर्बी बढ़ने की समस्या रहती है उन्हें मेथी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और हर्ट अटैक से राहत
आपको रक्तचाप की समस्या है तो मेथी से लाभ ले सकते हैं। मेथी में एंटी-हाइपरटेन्सिव का गुण होता है जिससे यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही हर्ट अटैक की समस्या को जड़ से कम करे।
मेथी में मौजूद पोषक तत्व
मेथी में नियासिन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक होते हैं। इसमें डाओस्जेनिन नामक कम्पाउन्ड होता है, जो एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम कर के हर्ट की समस्या से राहत देता है।
यह भी पढ़े-Health tips : गिलोय बढ़ता है आपके आंखों की रोशनी , जानें गिलोय के फायदे
बालो के लिए वरदान
बालों के लिए भी मेथी हेल्दी है। इसका पानी बालों में लगाने से बालों की कई समस्या दूर होती है। बाल लगातार टूट रहे हैं, तो मेथी के दाने का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दें। बालों में मेथी का उपयोग करने के लिए दो चमच्च मेथी के दानों को पानी में डालकर उबालें। ठंडा करके इस पानी से सिर धोएं और 10 मिनट तक रहने दें। मेथी दानों का पेस्ट तैयार करके गीले बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।
Updated on:
24 Dec 2021, 12:51 PM IST
Published on:
24 Dec 2021, 12:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.