29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कैसे मेथी दाना है आपके बालो से लेकर हेल्थ तक के लिए वरदान

मेथी में कई सारे गुण छुपे हैं । और इसका का इस्तिमाल कर आप पा सकतें हैं हेल्थी लाइफ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 23 Jan 2022, 11:38 AM IST

benefits_of_fenugreek_seeds_for_good_health_and_hair.jpg

जानें कैसे मेथी दाना है आपके बालो से लेकर हेल्थ तक के लिए वरदान

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेथी के गुणों के बारे में बताएंगे। आज इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे की कैसे मेथी दाना आपके बालों को मजबूती एवम चमकदार बनाता है। साथ ही हम आपको बताएंगे की मेथी दाना आपके हेल्थ में कैसे लाभदायक होता है। और कैसे मेथी दाना आपको उच्चरक्तचाप, हर्ट की समस्या और कई सारी अन्य समस्या से छुटकारा दिलाता है और आपको इन सब समस्या से दूर रखता है। मेथी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी के बीज को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

ऐंटिऑक्सिडेंट और ऐंटि-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज से भरपूर मेथी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। मेथी में प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व मौजूद होते हैं। मेथी दाना की ही तरह मेथी के पत्ते भी बहुत पौष्टिक होते हैं। आइए जानें मेथी के फायदे के बारे में।

बालों के लिए लाभदायक

मेथी के फायदे से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। इसके लिए 1-2 चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए भिगो दें। इसे सुबह पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घण्टे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।


बालों के तेल में भी मेथी दाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी भी तेल में मेथी दाना को मिलाकर लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलेगी।

हर्ट प्रोब्लम में लाभदायक

एंटीआक्सीडेंट गुणों के कारण मेथी हृदय रोग के लिए लाभकारी है। यह रक्त-संचार को सही रखता है। मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो हृदय रोग के खतरे को घटाता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मेथी के 10-15 मिली काढ़े में शहद मिलाकर पिएं।

यह भी पढ़े-Health benefits of eggs: रोजाना अंडे खाने के कई फायदे , जानिए इसे खाने का सही तरीका

पेट की समस्या में लाभदायक

कब्ज में मेथी का औषधीय गुण फायदेमंद होता है। अगर कब्ज से परेशान रहते हैं तो मेथी के पत्तों का साग बनाकर खाएं। इससे कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। मेथी मल को नरम करके कब्ज को ठीक करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।