
Benefits of kasuri methi for good health
Kasuri Methi Benefits: कसूरी मेथी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होती है। मेथी के पत्तों से बनी कसूरी मेथी एक ड्राई हर्ब के रूप में जानी जाती है। कसूरी मेथी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कसूरी मेथी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। कसूरी मेथी में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कसूरी मेथी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। तो आइए जानते हैं कसूरी मेथी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में
कसूरी मेथी के फायदे
1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कसूरी मेथी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से कसूरी मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है मेथी का लड्डू , जानें इसके अन्य फायदे
2. एनीमिया की कमी को दूर करने में फायदेमंद
एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कसूरी मेथी या मेथी का साग खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अक्सर महिलाओं में खून की कमी को देखा जाता है। इसलिए महिलाओं इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
3. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कसूरी मेथी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: तोरई कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे
4. हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करने के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कसूरी मेथी महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मेनोपॉज में होने वाली परेशानी से भी बचाता है। कसूरी मेथी में पाए जाने वाले तत्व हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
22 Jul 2022, 8:01 PM IST
Published on:
22 Jul 2022, 8:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.