तिल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल (Benefits of Sesame Seeds) की तासीर की बात कि जाएं तो गर्म होती है इसलिए लोग सर्दी के मौसम में इसका सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। सर्दी के दिनों में लोग तिल के लड्डू, तिल की पट्टी और गजक खूब खाना पसंद करते हैं। सफेद और भूरे तिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। तिल में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे तत्व शामिल हैं। आप तिल को दिन के किसी भी समय सेवन कर सकते हैं।