20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / सर्वाइकल के मरीजों में हड्डियों का गैप बढऩे से हाथों तक जाता है दर्द

सर्वाइकल के मरीजों में हड्डियों का गैप बढऩे से हाथों तक जाता है दर्द

मेरे पापा (उम्र 70 वर्ष) को चलने में परेशानी है। छोटे-छोटे कदम ही चल पाते हैं और हाथों में कंपन रहता है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hemant Kumar Pandey

•

Updated: 22 Jun 2020, 11:42 AM IST

सर्वाइकल के मरीजों में हड्डियों का गैप बढऩे से हाथों तक जाता है दर्द

सर्वाइकल के मरीजों में हड्डियों का गैप बढऩे से हाथों तक जाता है दर्द

सवाल - मेरे पापा (उम्र 70 वर्ष) को चलने में परेशानी है। छोटे-छोटे कदम ही चल पाते हैं और हाथों में कंपन रहता है? एक पाठक
जवाब - यह पार्किंसंस के लक्षण हैं। यह बुजुर्गों में होने वाली बीमारी है। इसमें नसें कमजोर होने लगती हैं। शरीर में जकडऩ भी होती है। इसे हमेशा के लिए ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन दवा लेते रहने से आराम मिलता है। हल्के व्यायाम नियमित रूप से करें। डाइट में विटामिन बी, सी और ई वाली चीजें ज्यादा लें। दवा बीच में न छोड़ें। इससे समस्या बढ़ सकती है। मरीज को अकेला न छोड़ें। इसमें गिरने की भी आशंका रहती है।
सवाल-गर्दन में दर्द रहता है। कई बार हाथों और अंगुलियों में भी होने लगता है। अंगुलियों में झनझनाहट होती है? अनेक पाठक
जवाब-यह सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए भारी सामान उठाने से बचें। हल्का तकिया लगाएं। भारी सामान उठाने से गर्दन में झटका लगने से हाथों की नसें दबने लगती हैं। साथ ही हड्डियों में गैप बढ़ जाता है। इससे गर्दन का दर्द हाथों और अंगुलियों तक पहुंचने लगता है। डॉक्टर को दिखाकर सर्वाइकल कॉलर लगाएं और दवाइयां लें। एक माह में भी आराम नहीं मिलता है तो एमआरआई जांच की सलाह दी जाती है।
एक्सपर्ट- डॉ. आर.के. सुरेका, सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।