4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: रात को भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकते कई सारे नुकसान

Health Tips: रात में अच्छी नींद चाहते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायों को दूर भी करना चाहते हैं तो डाइट में इन चीजों के सेवन को आज से ही बंद कर देना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 30 May 2022, 3:28 PM IST

 रात को भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकते कई सारे नुकसान

cheese pizza and chocolate avoid eating at night

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं अच्छी नींद आने की बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, नींद की पूर्ती होने से व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है, वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं, लेकिन साथ ही साथ इस बात की भी खासतौर पर नजर रखने की जरूरत होती है कि रात में डिनर करते समय आपको कौन-कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए कौन से ऐसे फूड्स होते हैं जिनका सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए।

हैवी फूड्स
हैवी फूड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होता है, इसलिए रात में कभी भी फ़ास्ट फ़ूड, जैसे कि बर्गर, पिज़्ज़ा जैसी चीजों का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। रात में कोशिश करना चाहिए कि कुछ हल्का ही खाएं ताकि पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर रहें।

थायमिन रिच फूड्स
यदि आप अनिद्रा की समस्या से ग्रसिर रहते हैं तो आप डाइट में थायमिन युक्त चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए, इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, वहीं ये नींद को भी बाधित कर सकता है, इसलिए रात के समय आपको सोयाबीन, टमाटर जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लिक्विड युक्त चीजों का ज्यादा सेवन न करें
लिक्विड डाइट का सेवन बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य को कई सारी समस्यें हो सकती हैं, लिक्वीड डाइट लेने से आपको रात में बार-बार वाशरूम जाने की परेशानी हो सकती है, जिसका असर नींद के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए लिक्विड युक्त चीजों का सेवन कम करें।

यह भी पढ़ें: जानिए, रोजाना न नहाने के इन सीक्रेट साइड इफेक्ट्स के बारे में, इम्यूनिटी पर भी पड़ता है बुरा असर

मसालेदार चीजों का सेवन करना
रात में मसालेदार चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसके आलावा मसालेदार भोजन के साथ-साथ नमक युक्त चीजों का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।


शुगर लोडेड फूड्स
स्वस्थ रहना चाहते हैं और नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो शुगर लोडेड फूड्स का सेवन आपको ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए, कोशिश करें कि डाइट में रात में कैंडी, चॉकलेट जैसी चीजों क सेवन ज्यादा मात्रा में बिल्कुल न करें।


यह भी पढ़ें: चाय नहीं इन ड्रिंक्स और काढ़े से करें अपने दिन की शुरुआत और रहें बीमारियों से कोसों दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।