3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खमीरा के सेवन से बढ़ाती है इम्युनिटी

यूनानी औषधीय खमीरा मरवारीद से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। इसका कई उपयोग है लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रमुखता से किया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hemant Kumar Pandey

•

Updated: 13 Mar 2020, 4:14 PM IST

खमीरा के सेवन से बढ़ाती है इम्युनिटी

खमीरा के सेवन से बढ़ाती है इम्युनिटी

यूनानी औषधीय खमीरा मरवारीद से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। इसका कई उपयोग है लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रमुखता से किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। यह कई चीजों से बनता है। इसके नियमित उपयोग से मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार से बचाव होता है। इसको हर उम्र के लोगों को अलग-अलग मात्रा में दे सकते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट खाना चाहिए और फिर एक गिलास दूध पी लें। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दो ग्राम, पांच-दस साल तक के बच्चों के लिए तीन ग्राम और 10 साल से ज्यादा की उम्र वालों के लिए पांच ग्राम खमीरा उपयोगी है। अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो शुगर फ्री खमीरा ले सकते हैं। दस साल से कम उम्र है तो एक चौथाई गोली और वयस्क एक गोली ले सकते हैं।
डॉ. मो. आसिफ खान, यूनानी विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल