14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA UPDATE :अब चीन का ये शहर वुहान बनने की ओर, बचाव के लिए लॉकडाउन किया

बीजिंग. वुहान के बाद चीन के इस शहर में वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां सामुदायिक संक्रमण की बात भी सामने आ चुकी है।चीन के शुलान शहर में कोरोना वायरस का नया क्लस्टर मिला है। यहां 17 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। शहर को हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया है। संक्रमण फैलने के स्रोत की जांच की जा रही है। इसके अलावा पांच अन्य लोकल ट्रांसमिशन के केस मिले हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
वुहान

45 वर्षीय महिला से संक्रमण
रूस की सीमा के करीब जिलिन प्रांत में शुलान शहर है। यहां संक्रमण के सभी मामले शहर की एक लॉन्ड्री से जुड़े हैं। इसे एक 45 वर्षीय महिला चलाती है। सभी संक्रमित यहीं से कपड़े धुलवाते थे। उसके पति, तीन बहनों सहित परिवार के कई सदस्य भी संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है लेकिन इस बात की जांच की जा रही है कि रूस या फिर नॉर्थ कोरिया से आया कोई व्यक्ति इस महिला से तो नहीं मिला था।
रूस से संक्रमण की आशंका
इस संक्रमण के रूस से आने की आशंकाएं सबसे अधिक है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक करीब 308 हाल ही यहां से चीन लौटे हैं। इनमें से 8 लोग लापता हैं जबकि 300 लोगों को शुलान में ही क्वारंटीन किया हुआ है।

कहीं भी आने-जाने पर प्रतिबंध
चीन ने एक हफ्ते पहले ही देश को कोरोना संक्रमण को लेकर लो रिस्क जोन घोषित किया था। शुलान में सभी सार्वजानिक स्थलों को बंद करा दिया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। कहीं भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। स्कूल बंद रहने तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की निर्देश हैं।