11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों में थकान है तो ठंडा खीरा रखें, खूब पानी पीएं

गर्मी में धूल और गर्म हवाओं के कारण आंखों की परेशानी बढ़ जाती है। तेज धूप से आंखों में जलन, लालिमा, सूखेपन की समस्या होती है। सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से मोतियाबिंद, नाखूना और यूवीयल कैंसर का भी खतरा रहता है
less than 1 minute read
Google source verification
आंखों में थकान है तो ठंडा खीरा रखें, खूब पानी पीएं

आंखों में थकान है तो ठंडा खीरा रखें, खूब पानी पीएं

गर्मी में धूल और गर्म हवाओं के कारण आंखों की परेशानी बढ़ जाती है। तेज धूप से आंखों में जलन, लालिमा, सूखेपन की समस्या होती है। सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से मोतियाबिंद, नाखूना और यूवीयल कैंसर का भी खतरा रहता है। जानते हैं बचाव के उपाय-
बाहर निकलते हैं तो चश्मा लगाएं। हानिकारक किरणों से बचाव होगा। धूल-दूषित कण आंखों में जाने से बचेंगे। संक्रमण नहीं फैलेगा।
स्वीमिंग पूल में नहाते समय कॉन्टेेक्ट लैंस न लगाएं। इससे आंखों में गंभीर संक्रमण फैल सकता है।
आंखों में कुछ पड़े तो मसलें नहीं। कई बार सामान्य पानी से धोएं। फिर भी दिक्कत है तो डॉक्टर को दिखाएं।
खेलते समय बच्चों की आंखों में चोट लगे तो बर्फ से सेंक करें। दिखाई देने में परेशानी है तो डॉक्टर को दिखाएं।
आंखों में थकान महसूस हो रही है तो फ्रिज में रखा खीरा या टी बैग आंखों पर रखें। तुरंत आराम मिलेगा।
खूब पानी पीएं। इससे आंखों का सूखापन दूर होता है। ज्यादा आंसू बनते हैं। इसका लाभ मिलता है।
पर्याप्त नींद, टीवी-कंप्यूटर पर काम करते हैं तो हर आधे घंटे में ब्रेक लेंं।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल