30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकन शोध में दावा : रोजाना शराब पीने वाले हो सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार

Alcohol consumption can cause blood pressure: अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल हाइपरटेंशन में बुधवार को प्रकाशित सात अंतर्राष्ट्रीय शोध विश्‍लेषण के अनुसार, रोजाना कोई मादक पेय पीने वाला व्‍यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकता है। शोध में पता चला है कि बिना हाई ब्लड प्रेशर वाले वयस्कों में भी रोजना शराब के सेवन से ब्लड प्रेशर अधिक तेजी से बढ़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 2 Aug 2023, 4:26 PM IST

alcohol-consumption-can-cau.jpg

Alcohol consumption can cause blood pressure

Alcohol consumption can cause blood pressure : अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल हाइपरटेंशन में बुधवार को प्रकाशित सात अंतर्राष्ट्रीय शोध विश्‍लेषण के अनुसार, रोजाना कोई मादक पेय पीने वाला व्‍यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकता है। शोध में पता चला है कि बिना हाई ब्लड प्रेशर वाले वयस्कों में भी रोजना शराब के सेवन से ब्लड प्रेशर अधिक तेजी से बढ़ सकता है।

Alcohol consumption can cause blood pressure : विश्‍लेषण से पहली बार यह पुष्टि हुई कि कम और अधिक शराब सेवन वाले दोनों ही तरह के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर देखा गया है। यहां तक कि शराब का निम्न स्तर भी ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी खतरा पैदा कर सकता है। इटली के मोडेना और रेगियो एमिलिया विश्‍वविद्यालय के मेडिकल स्कूल में महामारी विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रोफेसर मार्को विन्सेटी ने कहा, "हमें उन वयस्कों में कोई लाभकारी प्रभाव नहीं मिला जो कम मात्रा में शराब पीते हैं।''

यह भी पढ़े-आपके स्वास्थ्य के बारे में सब कुछ बता देते है नाखून, आने वाली समस्याओं का देते है संकेत

विन्सेटी ने कहा, "हमें यह देखकर कुछ हद तक आश्चर्य हुआ कि शराब का पहले से ही कम सेवन करने वालों में भी ब्लड प्रेशर का बदलाव देखा गया। मगर यह ज्‍यादा शराब पीने वालों की तुलना में कम है। '' इस साल की शुरुआत में, विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी चेतावनी दी थी कि शराब की कोई सुरक्षित मात्रा नहीं है जो स्वास्थ्य को प्रभावित न करे। गैर-संचारी रोग प्रबंधन के लिए कार्यवाहक यूनिट लीड और अल्कोहल के लिए क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. कैरिना फरेरा बोर्गेस ने कहा कि "हम शराब के उपयोग के तथाकथित सुरक्षित स्तर के बारे में बात नहीं कर सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना पीते हैं। पीने वाले के स्वास्थ्य के लिए खतरा पहली बूंद से शुरू होता है। केवल एक चीज जो हम इसके बारे में कह सकते हैं कि यह निश्चित है कि जितना अधिक आप पीते हैं, उतना अधिक हानिकारक होता है, या, दूसरे शब्दों में कहें तो जितना कम आप पीते हैं, उतना सुरक्षित होता है।

यह भी पढ़े-Mouth Symptoms in Diabetes : अगर आपको मुंह में ये तीन लक्षण दिखाई दें तो ब्लड शुगर की जांच जरूर करवाएं

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए 1997 और 2021 के बीच प्रकाशित सात अध्ययनों में सभी प्रतिभागियों के स्वास्थ्य डेटा की समीक्षा की और इसमें 19,548 वयस्क शामिल थे। निष्कर्षों से पता चला कि प्रतिदिन औसतन 12 ग्राम शराब का सेवन करने वाले लोगों में ऊपर का ब्लड प्रेशर (टॉप नंबर) 1.25 मिमी एचजी बढ़ गया, वहीं, 19 ग्राम शराब का सेवन करने वाले में यह 4.9 मिमी एचजी तक बढ़ गया। वहीं अगर ब्लड प्रेशर के नीचे के नंबर (बोटम नंबर) की बात करें तो प्रतिदिन औसतन 12 ग्राम शराब का सेवन करने वाले लोगों में डायस्टोलिक रक्तचाप 1.14 मिमी एचजी तक बढ़ गया, जबकि प्रतिदिन औसतन 48 ग्राम शराब का सेवन करने वाले लोगों में यह 3.1 मिमी एचजी तक बढ़ गया।

यह भी पढ़े-Blood poisoning food: अगर आप भी करते है इन 5 सफेद चीजों का सेवन तो हो सकते हैं इस घातक बीमारी का शिकार

विन्सेटी ने कहा, "शराब निश्चित रूप से रक्तचाप में वृद्धि का एकमात्र कारण नहीं है, हालांकि, हमारे निष्कर्ष यह पुष्टि करते हैं कि यह भी ए‍क कारण हो सकता है, इसलिए शराब का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है, और इससे बचना और भी बेहतर है।"

आईएएनएस

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल