2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diabetes: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो इन चीजों को करने से बचें,सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको अपने डाइट और लाइफस्टाइल के ऊपर ध्यान रखने कि जरूरत होती है,ताकि आप स्वस्थ रहे और डायबिटीज के जैसी समस्या भी कंट्रोल में रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 20 Jan 2022, 12:24 PM IST

Diabetes: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो इन चीजों को करने से बचें,सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Diabetes

डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको डाइट और लाइफस्टाइल के ऊपर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत होती है,वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो डायबिटीज के पेशेंट्स को करने से अवॉयड करना चाहिए,डायबिटीज के पेशेंट्स यदि इन्हे करते हैं तो उनके शरीर के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यदि आप भी डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो इन चीजों को अवॉयड करें, ताकि आप स्वस्थ रहे और शरीर के ऊपर कोई भी बुरा प्रभाव न पड़े। इसलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में। इन आदतों के बारे में जानिए और यदि आप करते हैं तो इन्हें तुरंत बदल लीजिए।

आलू का सेवन
आलू की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,आलू फाइबर,पोटेशियम,विटामिन बी,कॉपर,मैंगनीज के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होता है,इसलिए वहीं आलू का ज्यादा मात्रा में सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है,इसका असर उनके सेहत के ऊपर पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को आलू का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट के साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी ज़्यादा होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ा भी सकती है।

फलों का सेवन
डायबिटीज के पेशेंट्स आमतौर पर फलों के सेवन को अवॉयड करते हैं,फलों का सेवन डायबिटीज के लिए वहीं अच्छा होता है,डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फलों का सेवन अच्छा होता है,लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं क्योंकि वे बहुत ही ज्यादा मीठे होते हैं। ज्यादा मीठा होने के कारण ये आपको नुकसान भी पंहुचा सकते हैं। इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह पर फलों का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में अंगूर,नासपाती,पपीता के जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं।

ज्यादा स्ट्रेस में रहना
यदि आप स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका असर डायबिटीज के पेशेंट्स के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है,इसलिए आपको ज्यादा स्ट्रेस अवॉयड करना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रहे और इसका असर आपके शरीर के ऊपर न पड़े। ज्यादा तनाव मानसिक सेहत के लिए तो अच्छा नहीं होता है वहीं शारीरिक सेहत के ऊपर इसका इफ़ेक्ट भी देखने को मिलता है। इसलिए आपको ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

ज्यादा देर तक खाली पेट रहना
ज्यादा देर तक भूखे रहना डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को कुछ घंटों के अंतराल के दौरान कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। वहीं इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि डाइट में ऐसी चीजों का ही सेवन करें जो उनको नुकसान न पहुंचाए। हेल्थी चीजों का ही सेवन करें।

यह भी पढ़ें: वजन और मोटापा कम करने के लिए पिएं Green Tea, जाने इसे पीने का सही समय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल