लोगों में नेत्रदान के प्रति फैले भ्रम को लेकर उन्होंने बताया, ''लोगों में भ्रम है कि नेत्रदान (Eye Donation) करने वाले की पूरी आंखे निकाल ली जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसमें केवल दान करने वाले की आंखों का पारदर्शी अग्र भाग कॉर्निया ही निकाला जाता है, और इस जरूरतमंद की आंख में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। अभी तक कोई ऐसी तकनीक है ही नहीं है, जिससे किसी की पूरी आंख निकाल कर लगाई जा सके।''