28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kitchen Exercise :- किचन में काम करते हुए करें यह एक्सरसाइज मिलेंगे गजब के फायदे

Kitchen Exercise :- महिलाओं के पास समय का अभाव होता है। क्योंकि उन्हें दिन भर कुछ न कुछ काम होता है। ऐसे में वे चाहे तो किचन में खड़े खड़े ही कुछ एक्सरसाइज कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2021, 12:57 PM IST

Kitchen Exercise

Kitchen Exercise

कुछ एक्सरसाइज ऐसी है, जिन्हें महिलाएं किचन में काम करते करते कर सकती हैं। इससे उन्हें एक्सरसाइज के लिए अतिरिक्त समय भी नहीं निकालना होगा। साथ ही वे फिट भी रह सकेंगी। इसलिए छोटी छोटी Kitchen Exercise करें, जिन्हें करने में समय भी कम लगेगा और वह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होगी।

यह भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन.

कैलोरी बर्न करने के लिए-

महिलाएं वैसे तो काफी काम करती है। लेकिन इसके बावजूद चार दीवारी के अंदर रहने के कारण उनकी उतनी गतिविधि नहीं हो पाती है। जिसके कारण उनका फेट बर्न हो सके, इसलिए उन्हें लंजेज करना चाहिए। इसके लिए कमर पर दोनों हाथ रखें, एक पैर को मोड़कर आगे की ओर रखें और दूसरे पैर को बिना मोड़े पीछे रखें। अब पीछे वाले पैर को नीचे की ओर ले जाएं, ऐसा करते समय ध्यान रखे की पैर जमीन को न छूए। इसे करने से आप आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बदन दर्द को दूर करने ऐसे करें अदरक, एप्पल और सरसों का इस्तेमाल.

हाथों का मोटापा कम करें-

महिलाओं को काउंटर पुशअप करना चाहिए, यह बेहद आसान है। इसके लिए आप किचन काउंटर की मदद लें, अपने हाथ किचन के प्लेटफॉर्म पर रखें और थोड़ा पीछे हो जाएं। अब शरीर का वजन हाथों पर दें और आगे की ओर पुश अप्स करें। इससे आपके हाथों का मोटापा कम होगा।

यह भी पढ़ें - पेट के कीड़ों से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें दूर.

कमर और मसल्स के लिए एक्सरसाइज-

आप किचन में काम करते करते अपनी जांघ, कमर, मसल्स और शरीर के लिए यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका वजन तो कम होगा ही। इसे करने के लिए कुर्सी के बिना, कुर्सी पर बैठने जितना बैठना होता है। शुरु में पैरों में दर्द हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - सफलता हासिल करने के लिए जीवन में अपनाएं यह टिप्स.

खड़े- खड़े वॉकिंग करें-

अगर आपके किचन में थोड़ी बहुत जगह है। तो आप खड़े खड़े वॉक कर सकती हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव रहेगा और आप आपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। इस प्रकार अगर आपको अतिरिक्त समय नहीं मिलता तो काम के दौरान या काम के बीच बीच में आप समय निकालकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को बहुत फायदा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल