
Exercises to burn extra calories: You can do these 5 exercises to burn extra calories during Diwali
Exercises to burn extra calories : दीपावली के दौरान घरों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाई जाती हैं और लोग एक-दूसरे को उपहार के रूप में भी देते हैं। दीपावली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा मिठाइयों में कितनी कैलोरी छिपी होती है। इस दीपावली मिठाइयों का आनंद लेते समय अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें, ताकि आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकें। इसलिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताएंगे जिनसे आप इस दिपावली पर बढ़ी हुई कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।
फिट रहने या वजन कम करने दोनों में से किसी के लिए भी एक्सरसाइज करना सही माना जाता है। इसी दौरान अब दीपावली जैसे त्योहार पर बढ़ी हुई कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको और ज्यादा मेहनत करने कि आवश्यकता होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए है उनके माध्यम से आप अपनी बढ़ी हुई कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।
रस्सी कूदना
रस्सी कूदना ( Exercises to burn extra calories) एक प्रभावी व्यायाम है जो कैलोरी को तेजी से जलाने में सहायक होता है। एक घंटे तक रस्सी कूदने पर आप 600 से 1000 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
जंपिंग जैक्स
जंपिंग जैक्स ( Exercises to burn extra calories) एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी व्यायाम है जो आपके संपूर्ण शरीर को सक्रिय करता है। यह ध्यान देने योग्य है कि 15 मिनट के जंपिंग जैक्स करने से आप 180 कैलोरी तक जला सकते हैं।
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स एक प्रभावशाली व्यायाम है जो आपके निचले शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और तेजी से कैलोरी जलाने में मदद करता है। 10 मिनट के स्क्वाट्स से आप 50 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
रनिंग
रनिंग ( Exercises to burn extra calories) एक उत्कृष्ट कार्डियो व्यायाम है जो शरीर के सभी हिस्सों को सक्रिय करता है। एक घंटे की दौड़ में आप 500 से 1000 कैलोरी तक जला सकते हैं।
साइकिल चलाना
साइकिल चलाना एक आनंददायक और अत्यंत प्रभावी व्यायाम है, जो आपकी हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है और तनाव को कम करता है। एक घंटे की साइकिलिंग से आप 700 कैलोरी तक जला सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
29 Oct 2024 10:03 am
Published on:
29 Oct 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
