1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये फेस एक्सरसाइज आपको 45 के उम्र में भी दे सकते हैं 18 के जैसी चमकती त्वचा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा यंग दिखे तो यह कुछ फेस एक्सरसाइज आपको अपने जीवन में अपनाने चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 28 Jan 2022, 8:35 PM IST

Face excercise that make you younger and give you glowing skin

ये फेस एक्सरसाइज आपको 45 के उम्र में भी दे सकते हैं 18 के जैसी चमकती त्वचा

अपने अधिकतर सुना होगा कि सोने से पहले यदि सही स्कीन केयर रूटीन को फॉलो किया जाए तो आपकी खूबसूरती त्वचा हमेशा बरकरार रहेगी। इसके लिए आप सोने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करके ही सोने जाएं। साथ ही फेस योगा को अवश्य अपनाएं। फेस योगा को रात के समय करने का अद्भुत लाभ आपको मिल सकता है।

क्या है फेस योगा
फेस योगा करने से चेहरे में खून का संचार को बढ़ाया जाता है जो चेहरे की त्वचा को कसाव देता है। फेस योग करते समय चेहरे की नसों में तेज खिंचाव होता है जिससे चेहरे की झुर्रियां कम होती है। फेस योगा से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की त्वचा में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता।

कब फेस योगा करने का है सही समय

जिस प्रकार किसी भी फिजिकल वर्क आउट या योगा को करने का एक फिक्स समय होता है। उसी प्रकार से फेस योगा करने का भी समय फिक्स होता है। सुबह-सुबह किए गए वर्कआउट का असर माना जाता है कि सबसे ज्यादा होता है ।उसी प्रकार फेस योगा के लिए भी एक निर्धारित समय है। कहते हैं कि सुबह सूर्योदय के समय या शाम के सूर्यास्त के समय फेस योगा की प्रैक्टिस करने से इसका असर दुगनी तेजी से होता है।

यह भी पढ़े-Keto shop benefits: जानें क्या है कीटो सोप

बलून पोज
चेहरे की मांसपेशियों के लिए एक अद्भुत गो-पोज़ है। क्योंकि यह ब्‍लड सर्कुलेशन में मदद करता है। यह एक्‍सरसाइज वास्तव में फेस शेप को बदल सकती है, आईब्रोज और जॉलाइन को उठा सकती है और चीकबोन्स को तराश सकती है।

फेस टैपिंग

टैपिंग त्वचा को नेचुरल ग्‍लो देता है क्योंकि यह ब्‍लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है। यह एजिंग और झुर्रियों को रोकता है। यह अभ्यास त्वचा की सांस लेने की क्षमता को बढ़ाता है, ऑक्सीजन के फ्लो में सुधार करता है और झुर्रियों को शांत करता है।'

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल