2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए इन फ़ूड आइटम्स के बारे में जिन्हें दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को हो सकते हैं कई सारे नुकसान

जानिए ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें यदि आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो सेहत को कई सारे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए इन फूड्स को रीहीट करके कभी नहीं खाना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 14 Feb 2022, 9:23 PM IST

जानिए इन फ़ूड आइटम्स के बारे में जिन्हें दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को हो सकते हैं कई सारे नुकसान

food items that may turn poison on reheating

कई बार ऐसा होता है कि बार-बार हम बीमार हो जाते हैं वहीं इस बीमारी के पीछे की वजह हम जान नहीं पाते हैं, बार-बार बीमार होने के मुख्य कारणों कि बात करें तो इसका मुख्य कारण होता है आपकी डाइट और लाइफस्टाइल जिसको सही तरीके से फॉलो करने कि जरूरत होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बार-बार कि बीमारी के पीछे के मुख्य कारण ये भी हो सकता है की आप ऐसे फ़ूड को रीहीट करके खा रहे हों,जो सेहत को नुकसान पंहुचा सकते हों। इसलिए इन फ़ूड को यदि आप भी दोबारा गर्म करके फिर से खाते हैं तो आज से ही अवॉयड करें।

अंडा
अंडे की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे को यदि आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो सेहत को कई सारे नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं, इसको दोबारा गर्म करके सेवन करने से पेट में दर्द एवं जलन के जैसी कई समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको इसका सेवन रीहीट करके कभी नहीं करना चाहिए।

आलू
आलू जिसका सेवन आमतौर पर सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आलू को यदि आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इसके सेवन से शरीर को कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, इसको बार-बार फ्राई करके खाने से बोटुलिज्म के जैसे बीमारी का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए यदि आप बार-बार इसको फ्राई करके खाते हैं तो इसे आज से ही इसके सेवन को कम कर दें।

मशरूम का सेवन
मशरूम की बात करें तो आमतौर पर इसका सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि मशरूम को यदि आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इसमें जो प्रोटीन होता है वे नष्ट हो जाता है, वहीं ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को भी उत्पन्न करता है।

चिकन
यदि आप चिकन को बार-बार गर्म करके खाते हैं तो आपको कब्ज, पेट में गैस व अपच के जैसे कई सारी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए चिकन को बार-बार गर्म करके कभी नहीं खाना चाहिए, ताकि इनके सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाएँ।

यह भी पढ़ें
जीवनभर रहना चाहते हैं फिट, तो आप भी अपना सकते हैं इन आसान से नियमों को

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियों की बात करें तो ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन यदि इनका सेवन दोबारा गर्म करके किया जाता है तो इनमें जो पोषक तत्व होते हैं वे नष्ट हो जाते हैं, इसलिए इन्हें बार-बार रीहीट करने से अवॉयड करना चाहिए ताकि पेट से जुड़ी सारी दिक्क्तें दूर हो जाएँ।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल