scriptHealth Tips: अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए करें इन आहारों का सेवन | Foods for weak bones in Hindi | Patrika News

Health Tips: अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए करें इन आहारों का सेवन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 05, 2022 03:50:25 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Health Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग हड्डियों से जुड़ी समस्या का शिकार हो रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी होता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप हेल्दी आहार का सेवन करें।

Health Tips: अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए करें इन आहारों का सेवन

Foods for weak bones in Hindi

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम के साथ विटामिन डी की भी जरूरत होती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि हड्डियों के कमजोर होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। कुछ ऐसे आहार भी हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन आहारों के बारे में
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले आहार

1. दूध
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ये जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: सिर्फ कद्दू की सब्जी ही नहीं, इसके फूल के भी हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
2. मशरूम
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मशरूम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मशरूम कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 के गुणों से भरपूर होता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
3. संतरे का रस
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए संतरे का रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरे के रस में विटामिन डी और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है, सेब का सिरका
4. ड्राई फ्रूट्स
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो