30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है लहसुन का तेल, जानें इसके तेल से होने वाले अन्य फायदों के बारे में भी

Health Tips: यदि आप जोड़ों में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं तो लहसुन का तेल आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है, इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 23 May 2022, 6:24 PM IST

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है लहसुन का तेल, जानें इसके तेल से अन्य फायदों के बारे में भी

garlic oil beneficial in joint pain

Health Tips: लहसुन का सेवन तो आप अक्सर करते ही होंगें, लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी ये बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। अक्सर बढ़ती उम्र में लोगों को हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, ऐसे में लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे दर्द की समस्या आसानी से दूर होती जाती है, वहीं ये जोड़ों में दर्द से निजात दिलाने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इसलिए जानिए लहसुन के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में।

लहुसन के तेल को घर पर कैसे बनाएं
सबसे पहले आप 250 एमएल सरसों के तेल को लें, अब इस तेल में में लगभग 10-11 कलियाँ लहसुन की कलियाँ कूटकर डालें। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें जायफल भी मिला सकते हैं। इन सभी को सरसों के तेल में डालकर अच्छे से धीमी आंच में गर्म कर लें, और इसे छानकर एक शीशी में भर लें। अब इसको दर्द की जगह पर रोजाना लगाएं। इसे दर्द की जगह पर लगाने पर दर्द से बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

जानिए लहसुन के तेल के होने वाले इन अन्य फायदों के बारे में भी

बालों में रूसी की समस्या को करेगा दूर
यदि आपके बालों में रूसी की समस्या रहती है, तो इसके तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके तेल के इस्तेमाल से रूसी की समस्या जड़ से दूर हो जाती है। इसलिए आप रोजाना लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर सकते है, ये बालों के लिए बेहतरीन होता है।

यह भी पढ़ें: खाने में नमक लेते हैं बहुत कम, तो सेहत को हो सकती हैं कई सारी गंभीर समस्याएं

बॉडी पेन की समस्या को करता है दूर
बॉडी में पेन रहता है और इस समस्या को दूर करने कि सोंच रहे हैं तो लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसे लगाने के लिए आप लहसुन के तेल को लें और दर्द की जगह पर हल्के-हल्के हांथों से अच्छे से लगा लें, ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: अनार के रोजाना सेवन से शरीर को मिलते हैं ये औषधीय लाभ, रोजाना एक मुठ्ठी खाने से दूर हो जाती हैं ये समस्याएं

हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो लहसुन के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है, इसके तेल के रोजाना इस्तेमाल से आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएंगी और हड्डियों से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाएगी।


यह भी पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती हैं शहतूत की पत्‍तियां, ऐसे करें रोजाना के डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल