31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghee : घी में होते हैं कई प्रकार के विटामिन, लेकिन अधिक खाना नुकसानदायक

Ghee : घी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इस का रोजाना सेवन करना चाहिए। लेकिन अधिक मात्रा में घी का सेवन भी नुकसानदायक होता है। तो आइए जानते हैं कि घी की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Aug 2021, 7:56 PM IST

Ghee

Ghee

घी में विटामिन ए, डी, ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। घी का सेवन रोजाना करना शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन घी की अधिक मात्रा खाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें - भूख नहीं लगती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय।

दरअसल, घी में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को दुरुस्त करने के लिए फायदेमंद होते हैं। घी के अधिक सेवन से शरीर का मोटापा बढ़ने लगता है। क्योंकि मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - प्रोटीन से भरपूर होता है चना, चंद मिनटों में इस तरह करें तैयार।

घी का सेवन आपके आहार पर निर्भर करता है। अगर आप खाने में साबुत अनाज खा रहे हैं। तो घी का अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दाल, चावल खा रहे हैं। तो इसमें घी का सीमित मात्रा में ही उपयोग करें। आप कितना परिश्रम करते हैं और कितना घी खाते हैं। इस पर भी निर्भर करता है। अगर आप बहुत अधिक परिश्रम करते हैं , एक्सरसाइज करते हैं। तो अधिक घी भी आप पचा पाते हैं। लेकिन अगर आप परिश्रम कम करते हैं। एक जगह बैठकर ही काम करते हैं। तो आपको सीमित मात्रा में घी का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - हर दिन सुबह खाली पेट पीएं धनिया का पानी।

घी में बटर से अधिक फेट होता है। क्योंकि इसमें पानी और दूध की मात्रा नहीं होती है। घी बनाने के लिए बटर को उबाला जाता है और बाद में फेट अलग हो जाता है। खाना पकाने के अलावा घी का उपयोग आयुर्वेद में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है। घी गाय ओर भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। बाजार में मिलने वाला घी शुद्धता पर खरा नहीं उतरता है। इसलिए आप घी का इस्तेमाल करते हैं। तो घर में ही तैयार करें। घी का सेवन करने से आपकी त्वचा और सेहत स्वस्थ रहती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल