
Get up early morning
आप अक्सर देखते होंगे कि कुछ लोग हमेशा खुश और एक्टिव नजर आते हैं। आपको भी उन्हें देखकर ऐसा लगता होगा कि मैं भी इसी तरह रहूं। लेकिन आप चाह कर भी वह नहीं कर पाते हैं। क्योंकि आप उनकी तरह Morning में जल्दी नहीं उठते हैं। अगर आपको भी हमेशा Fit and Active रहना है। तो आप भी रोजाना जल्दी उठना शुरू कर दीजिए।
दरअसल, कई लोग सुबह जल्दी उठकर अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर लेते हैं। फिर पूरे दिन का भरपूर आनंद लेते हैं। यह समय वह परिवार के साथ बिताने के साथ ही अपना जीवन जीने में भी लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं कि वे समय से नहीं उठते हैं। इस कारण उनके दिन भर के काम भी प्रभावित होते हैं और वे समय का सदुपयोग भी नहीं कर पाते हैं। इसीलिए आज हम आपको सुबह जल्दी उठने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे आपकी जीवन ही बदल जाएगा।
सुबह का समय सबसे अच्छा -
कुछ लोगों का सोचना है कि सुबह जल्दी उठ कर क्या करेंगे। जबकि आपको मालूम होना चाहिए कि सुबह का समय पूरे दिन में सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं। तो आपको एक बेहतरीन वातावरण मिलता है और आप समय से सारे काम पूरे कर लेते हैं। तो दिन भर आपको इंजॉय करने का टाइम भी मिल जाता है। अधिकतर लोग देर से उठने के कारण सुबह जल्दी उठने वाले लाभों से वंचित रह जाते हैं।क्योंकि सुबह का सुहाना समय हमें प्रकृति ने तोहफे के रूप में दिया है। इसलिए इसे हमें गवाना नहीं चाहिए।
यह भी पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स.
सुबह जल्दी उठने का सही कारण तय करें-
आप सुबह जल्दी उठते हैं और उठने के बाद अपना समय सोशल मीडिया, वीडियो मूवी या अन्य कुछ देखने में बिताते हैं। तो आपका जल्दी उठने का कोई फायदा नहीं है। आपको सुबह जल्दी उठने के लिए उस चीज को खोज निकालना है। जो आपके बिजनेस या आपकी स्किल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आप उस Why को खोज निकालिए। जो आपको हर दिन सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित करता है।
सुबह उठने के लिए जल्दी सोना चाहिए-
आपको सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना चाहिए। यह आदत डालने के लिए आपको शुरुआत में कुछ तकलीफ भी आ सकती है। लेकिन आप रात में जल्दी सोए और सुबह निर्धारित समय पर ही उठ जाएं। जब आप कुछ दिन लगातार यह क्रम अपनाएंगे तो आपकी आदत भी वैसी ही बन जाएगी।
यह भी पढ़ें - बारिश में त्वचा को इस तरह रखें स्वस्थ और चमकदार.
दिन में नहीं सोए-
दिन में सोना सबसे खराब माना जाता है। क्योंकि अगर आप दिन में कुछ देर सो लेते हैं। तो आपके शरीर को फूल रेस्ट मिल जाता है। लेकिन इससे आप की रात की नींद डिस्टर्ब होती है। रात में नींद नहीं आने से फिर आप सोशल मीडिया या अन्य तरह से अपना टाइम पास करते हैं और लेट सोते हैं। इस कारण से आप फिर दूसरे दिन सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। इसलिए आप यह कोशिश कीजिए कि दिन में बिल्कुल नहीं सोए।
नई आदत में लगेगा समय-
किसी भी प्रकार की नई आदत को अपने अंदर डालने के लिए हमें समय लगता है। कुछ लोग महीने 15 दिन में ही इस आदत को अपना लेते हैं।लेकिन कई लोगों को अधिक समय भी लगता है। यूनिवर्सिटी आफ लंदन के रिसर्चरों के अनुसार किसी भी नई आदत को पूर्ण रूप से अपने अंदर समावेश करने के लिए करीब 66 दिन का समय लगता है और यह इतने दिनों में प्राकृतिक रूप से अपनी आदत बन जाती है। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी दिक्कत के सुबह जल्दी उठ सके तो अपनी सभी मुश्किल और आलस्य को छोड़कर प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर जरूर उठे।
5 मिनट का आलस कर देता है शेड्यूल खराब-
आपको सुबह 5 बजे उठना है। तो आप 5 बजे उठ ही जाए। कई बार लोग 5 बजे नींद खुलने के बाद भी सोचते हैं कि 5 -10 मिनट और सो लेता हूं। ऐसे में उनको नींद की झपकी लग जाती है।और वह फिर नहीं उठ पाते हैं। इससे उनका उसी दिन का शेड्यूल खराब नहीं होता है। बल्कि वह फिर जल्दी उठ नहीं पाते हैं और कुछ दिन बाद फिर वह अपने पुराने रूटीन में चले जाते हैं।इसलिए अगर आपको 5 बजे उठना है। तो अलार्म बजते ही तुरंत उठ जाए।
यह तरीके भी अपनाए-
-सुबह जल्दी उठने के लिए रात में समय से सोए। इसके लिए सोने से एक डेढ़ घंटा पहले ही फोन टीवी आदि से दूरी बना ले और कमरे की रोशनी भी कम कर दें। आपको जल्दी नींद आ जाएगी।
- आप अलार्म अपने बेड से कुछ दूरी पर रखें।ताकि जब आप उसे बंद करने के लिए उठेंगे। तो फिर आप वापस नहीं सोएंगे। कई बार बेड के पास अलार्म होने के कारण व्यक्ति उसे बंद कर देता है, और फिर सो जाता है। इसलिए इसे दूर ही रखें।
-सुबह उठने के बाद तुरंत अपने बिस्तर को घड़ी कर दें। इससे आप दोबारा बिस्तर में जाने या सोने से बचेंगे।
-सुबह उठते ही आप तुरंत पानी पी लें। क्योंकि पानी पीने से आपका शरीर एक्टिव हो जाता है। यह आप को जगने में भी मदद करता है। फिर आप नहीं सोते है।
-अगर आप रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं और उस समय का सदुपयोग करते हैं। तो आप का जीवन बहुत आनंदमयी हो जाएगा। आप सुबह उठकर अपना समय मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, योग प्राणायाम या पढ़ाई, खेलकूद आदि ऐसी एक्टिविटी में लगाएं। जिससे आपको आने वाले समय में फायदा मिले। इससे आपका शरीर भी फिट रहेगा और आप भी अपने आप को खुश और प्रसन्न महसूस करेंगे।
Published on:
15 Jun 2021 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
