3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Walnuts benefits: अखरोट है आपके हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए वरदान

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कई मायनों में आपके सेहत के लिए वरदान है। आज के इस आर्टिकल में अखरोट के सेहतमंद गुणों के साथ साथ कैसे यह आपके ब्यूटी के लिए भी वरदान है बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 11 Feb 2022, 10:52 PM IST

Health and beauty benefits of walnuts

अखरोट है आपके हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए वरदान

अखरोट में कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अखरोट आपके स्किन बालों और नाखून के लिए भी काफी अच्छा होता है इसलिए कहा भी जाता है कि अखरोट आपकी सुंदरता और स्वास्थ्य दोनों को निखरता है। आज के इस आर्टिकल में अखरोट के इन सभी गुणों के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक भी पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-जानें क्या है इबोला वायरस कैसे करता है ये आपके ऊपर असर

अखरोट को सुबह खाने के फायदे
यदि आप सुबह-सुबह अखरोट को खाते हैं तो यह आपके शरीर में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा भर देता है । जिसके बाद आप एनर्जी से भरपूर हो जाते हैं । आप चाहें तो सुबह एक्सरसाइज करने से पहले अखरोट खा लें और कोई एक फल का सेवन करें इसके बाद आप एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हैं।

हार्ट के लिए भी अखरोट है फायदेमंद
हृदय संबंधी रोगों में भी अखरोट दवा जैसा काम करता है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों में राहत पहुंचाता है।

अखरोट बालों को मजबूती प्रदान करता है
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको अखरोट का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि अखरोट आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है । जिससे आपके बाल झड़ने कम होते हैं । साथ ही जड़ से मजबूत भी होते हैं । अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके बालो को नेचुरल ऑयल प्रदान करता है । आप चाहे तो अखरोट का तेल भी अपने बालों पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े-health tips for weight loss: रात को भूल कर भी ने खाए ये फूड जानें क्या है कारण

अखरोट के साथ एक यह भी बात कही जाती है कि अखरोट हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है। किसी किसी को अखरोट के रिएक्शन की भी शिकायत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो अपने डॉक्टर यह सलाहकार से अवश्य संपर्क करें। परंतु ज्यादातर लोगों को अखरोट के सेवन करने से लाभ प्रदान होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल