
हंसना आपके स्वास्थ्य के लिए है कितना जरुरी
नई दिल्ली। खुश रहना न केवल हमारे दिल बल्कि दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अवसाद, क्रोध, आक्रामकता जैसी भावनाएं मुस्कुराने, खिलखिलाने से दूर भाग जाती हैं। खुशी, संतोष, उत्साह भरा सकारात्मक व्यक्तित्व आपको दिल की बीमारियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण साबित होता है। रिसर्च में पाया गया कि खुश रहने वाले लोगों में दिल की बीमारी की आशंका हमेशा ग़म और खुशी के बीच झूलते रहने वाले लोगों की तुलना में 22 प्रतिशत कम रही। आपका हंसना, खिलखिलाना दिमाग से लेकर पूरे शरीर में एक सकारात्मक चेन रिएक्शन सी चला देता है।
हंसने से ऑक्सीजन लेने की क्षमता में इज़ाफा आपकी एयरोबिक क्षमता (दिल और फेफड़े) को बढ़ा देता है। इससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर में भी सेहत के लिए उपयोगी सुधार आता है।
हंसना शरीर को ठीक वैसे ही फायदा पहुंचाता है जैसा कि तेजी से चलना। यह आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है। इसलिए हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए और अंग्रेजी की इस कहावत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लीजिए, लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन।
यह भी पढ़े -डबल चीन से कैसे पाए छुटकारा
हंसना त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। देखा गया है कि एक्जिमा के मरीजों को नियमित तौर पर कॉमेडी फिल्में देखने से फायदा होता है। एलर्जी के मरीजों को नियमित तौर पर हंसने से शरीर पर होने वाली लाल फुंसियों, खराशों से निजात मिल जाती है।
झुर्रियां
जो लोग अधिक हंसते हैं वे लंबे समय तक युवा दिखते हैं। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। हंसने से दिल तक पहुंचने वाली धमनियों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से होता है, जिससे हृदय रोगों की समस्या नहीं होती।
फिट व हैल्दी
खुश रहने से आप ज्यादा फिट व हैल्दी रह सकते हैं। जो लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं, वे बुढ़ापे में तेजी से चलते हैं और ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही खुश रहने वाले बुजुर्ग लोगों को बिस्तर से उठने में, कपड़े पहनने में या नहाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
हंसने से हमारे फेफड़े में साफ वायू का प्रवेश होता है। हमको भरपूर आक्सीजन की मात्रा मिलती है। अशुद्ध वायु शरीर से बहार निकली है।
Updated on:
20 Nov 2021, 9:56 PM IST
Published on:
20 Nov 2021, 9:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.