4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Basil Seeds Benefits: केवल तुलसी के पत्ते ही नहीं, इसके बीज भी है औषधीय गुणों का खजाना, जानें इसके फायदे

Basil Seeds Benefits: तुलसी के पत्ते के साथ ही इसका बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के बीज का उपयोग औषधीय गुणों के रूप में किया जाता है। तुलसी के बीज कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Jun 2022, 6:32 PM IST

Basil Seeds Benefits: केवल तुलसी के पत्ते ही नहीं, इसके बीज भी है औषधीय गुणों का खजाना, जानें इसके फायदे

Health benefits of Basil Seeds Tulsi ke beej ke fayde

Basil Seeds Benefits: तुलसी का पत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी शरीर में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम भी करती है। साथ ही तुलसी के बीज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तुलसी के बीज फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। इसे औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। तुलसी के बीज का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। रोजाना तुलसी के बीज का सेवन करना शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। तो आइए जानते हैं तुलसी के बीज का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

तुलसी के बीज के फायदे

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के बीज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंतों अच्छी तरह से सफाई करता है। जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
यह भी पढ़े: मूंग दाल का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी के बीज में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक के गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये सर्दी खांसी की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के बीज में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को तुलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।