30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits of Black Seed: आइए जानते हैं कलौंजी के फायदे जो बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद करता है

Health Benefits of Black Seed: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही आपको अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा से ज्यादा रखना पड़ता है। कलौंजी में आयरन के अलावा, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। कलौंजी को मंगरैल या निजेला सैटाइवा और ब्लैक सीड् के नाम से जाना जाता है। इसमें अमिनो एसिड भी रहता है। साथ ही यह शरीर को जरूरी प्रोटीन भी देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 9 Nov 2021, 2:56 PM IST

Health Benefits of Black Seed: आइए जानते हैं कलौंजी के फायदे जो बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद करता है

health benefits of black seed in hindi

नई दिल्ली। Health Benefits of Black Seed: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही आपको अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा से ज्यादा रखना पड़ता है। कलौंजी में आयरन के अलावा, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें अमिनो एसिड भी रहता है। साथ ही यह शरीर को ज़रूरी प्रोटीन भी देता है। इसका तेल भी बनता है और यह बीज के रूप में भी इस्तेमाल होता है। यह एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट भी माना जाता है। कलौंजी का इस्तेमाल लोग अक्सर अपने खाने में करते हैं या फिर किसी भी चीज का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन इसके और भी गुण हैं। कलौंजी को मंगरैल या निजेला सैटाइवा और ब्लैक सीड् के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कलौंजी के इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे।

जानिए कलौंजी खाने के फायदे

सर्दी-जुकाम :

कलौंजी के बीजों को सेंककर और कपड़े में लपेटकर सूंघने से और कलौंजी का तेल और जैतून का तेल बराबर की मात्रा में नाक में टपकाने से सर्दी-जुकाम समाप्त होता है। आधा कप पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल व चौथाई चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इतना उबालें कि पानी खत्म हो जाएं और केवल तेल ही रह जाएं। इसके बाद इसे छानकर 2 बूंद नाक में डालें। इससे सर्दी-जुकाम ठीक होता है। यह पुराने जुकाम भी लाभकारी होता है।पेट के कीडे़ 10 ग्राम कलौंजी को पीसकर 3 चम्मच शहद के साथ रात सोते समय कुछ दिन तक नियमित रूप से सेवन करने से पेट के कीडे़ नष्ट हो जाते हैं।

यह भी पढ़े: जाने टोमेटो कैचअप के नुकसान के बारे में

अस्थमा में देता है राहत :

सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में गर्म पानी के साथ कलौंजी का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। यदि आपको लंबे समय से खांसी की दिक्कत है तो आप कलौंजी का पानी पी सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

वजन कम करने में मददगार :

अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो ऐसे में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आप जरुर करें। अगर आप कलौंजी के तेल को शहद और गर्म पानी में मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है। जिससे मोटापे की समस्या से राहत मिल सकती है।

याददाश्त तेज करने में फायदेमंद :

कलौंजी में मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण दिमाग तेज करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट कलौंजी के 7 से 8 बीजों को शहद में मिलाकर खाएं। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी और याददाश्त तेज होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।