1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chaulai Benefits: चौलाई के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, आज ही से खाना शुरू कर देंगे लाल साग

Chaulai Benefits: चौलाई के साग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चौलाई का साग कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई के साग का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 6 Sep 2022, 2:51 PM IST

Chaulai Benefits: चौलाई के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, आज ही से खाना शुरू कर देंगे लाल साग

Health benefits of Chaulai Laal saag khane ke fayde

Chaulai Benefits: चौलाई का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। चौलाई का साग कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। चौलाई को लाल साग भी कहते हैं। चौलाई एक ऐसा साग है जो की लाल और हरे दोनों ही रंग में आता है। चौलाई खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। चौलाई के साग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चौलाई का साग इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई के साग का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चौलाई के साग का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

चौलाई के फायदे

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए चौलाई के साग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चौलाई के साग में विटामिन सी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने के लिए इन चाय को करें अपनी डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई के साग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चौलाई के साग में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में चौलाई के साग का सेवन करना फायदेमंद होता है।

कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए चौलाई के साग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चौलाई के साग में पाए जाने वाले तत्त्व कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए चौलाई के साग को उबाल कर इसके पानी में नमक मिला कर पीने से कब्ज दूर होती है तथा पेट दर्द में काफी आराम मिलता है।
यह भी पढ़े: गणपति बप्पा के मन पसंदीदा मोदक में छिपे हैं सेहत के कई अनगिनत राज, थायराइड में होता है फायदेमंद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल