29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits of Drinking Black Tea : ब्‍लैक टी पीने से सेहत को होते हैं अनेको फायदे

अगर आपको चाय की लत है या आप चाय के शौक़ीन है,दोनों कंडीशंस में चाय आपके लिए नुकसानदायक है। मगर अगर आप बिना दूध और शक्कर की ब्लैक टी का सेवन करते है तो यह अपने साथ अनेको स्वास्थ्य लाभ ले कर आती है। ब्लैक टी सर दर्द से ले कर तनाव को कम करने में सहायक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shekhar Suman

•

Updated: 17 Oct 2021, 11:49 PM IST

Health Benefits of Drink Black Tea Black Tea peene ke swasthya laabh

ब्‍लैक टी पीने से सेहत को होते हैं अनेको फायदे

यूं तो कहा जाता है कि चाय सेहत के लिए हानिकारक होती है। लेकिन हाल ही में हुए एक नए शोध में ये बात सामने आई है कि काली चाय यानी ब्लैक टी सेहत के लिए बेहद फायदेमेंद है। यह आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। काली चाय में कैफीन की मात्रा काफी कम होती है। जिस सेशरीर में खून का बहाव अच्छे से होता है। काली चाय में फलोराइड भी होता है जो हड्डियों और मुख के रोगों को दूर करने में फायदेमंद होता है।

कैंसर का जोखिम कम करे - शोध में यह बात सामने आई है कि ब्लैक टी में पाये जाने वाले पोलीफिनॉल्स कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। ऐसी बात भी सामने आयी है कि वे महिलायें जो नियमित रूप से ब्लैक टी का सेवन करते हैं उन्हें ओवियन कैंसर व कुछ अन्य कैंसर का खतरा कम होता है।

दिल को रखे सेहतमंद – नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से दिल से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसमें फ्लावोनिड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो LDL कोलेस्ट्रोलको ऑक्सीकृत होने से रोकता है, जिससे दिल सेहतमंद रहता है।

यह भी पढ़े : किशमिश है सेहत के लिए लाभकारी

मुंह का स्वास्थ्य सुधारे - ट्री ट्रेड हेल्थ रिसर्च एसोसिएशन का कहना है कि ब्लैक टी मुंह में प्लाक जमा होने से रोकती है। इसके साथ ही यह कैविटी और दांतों को होने वाले नुकसान से भी बचाती है। ब्लैक टी में पाए जाने वाला पॉलीफिनोल्स, कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को समाप्त करता है।

मधुमेह का खतरा कम करे - बुजुर्गों पर किए गए शोधों में यह बात सामने आयी है कि जो लोग लंबे समय तक रोजाना एक से दो कप ब्लैक टी का सेवन करते हैं, उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 70 फीसदी तक कम होता है।

पाचन क्रिया बेहतर करे - ब्लैक टी में उपस्थित टनीन पाचन में मदद करता है। यह आंतों और पेट की कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। इसमें एंटी-डायरिया प्रभाव भी होता है जो आंतों की गतिविधि में सहायक होते हैं। इस चाय में उपस्थित पॉलीफेनॉल्स आँतों में सूजन कोकम करते हैं।

यह भी पढ़े : ओषिधीय गुणों की खान है 'पान', पान खाएं और सेहत बनाएं

हड्डियों के लिए अच्छी - ब्लैक टी में फ़ोटो केमिकल्स होते हैं जो हड्डियों तथा संबंधित ऊतकों को मज़बूत बनाने में सहायक होते हैं। ब्लैक टी पीने वाले लोगों की हड्डियां आमतौर पर मज़बूत होती हैं।

सिरदर्द में आराम - काली चाय पीने से आप सिर दर्द से भी निजात पा सकते हैं। काली चाय में थोड़ा नींबू को निचोड़कर पीने से सिरदर्द बहुत जल्दी ठीक होता है।

तनाव कम करे - यदि कोई व्यक्ति एक महीने तक हर रोज़ 4 बार ब्लैक टी का सेवन करे तो कोर्टिसोल हार्मोन के कारण होने वाले तनाव का स्तर कम हो जाता है। कैफीन स्मरण शक्ति और मानसिक सतर्कता बढ़ाने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।