2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Black Tea Benefits: काली चाय पीने के है कमाल के फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में होता है मददगार

Black Tea Benefits: काली चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काली चाय पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काली चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 3 Aug 2022, 2:09 PM IST

Black Tea Benefits: काली चाय पीने के है कमाल के फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में होता है मददगार

Health benefits of drinking black tea for immunity

Black Tea Benefits: ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरूआत गर्म चाय के साथ होती है। लेकिन दूध वाली चाय की तुलना में काली चाय को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। काली चाय का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। काली चाय में फ्लेवोनॉयड्स, फायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और टेनिन जैसे तत्व पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। काली चाय इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में करती है। साथ ही ये दिल के लिए भी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते है काली चाय का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

काली चाय पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काली चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली चाय में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: मूंगफली में छिपे है सेहत के अनगिनत फायदे, डायबिटीज मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

2. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए काली चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली चाय में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्त्व मौजूद होते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और साथ ही ये दिल को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए काली चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। काली चाय के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में करें इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल

4. पाचन तंत्र को दुरस्त रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को दुरस्त रखने के लिए काली चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काली चाय में टेनिन के गुण जाते है, जो पाचन तंत्र को दुरस्त रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल