29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Onion Juice: जानिए प्याज के जूस पीने के फायदे, जो हर बीमारियों से आपकी बचाव करता है

Benefits of Onion Juice: प्याज का एक बेहतरीन फूड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जूस के रूप में यदि प्याज का सेवन किया जाए तो यह हमें कई फायदे पहुंचा सकती है। जिनसे शरीर को पोषण मिलता है साथ ही यह अनेक रोगों के लिए औषधि का काम भी करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 13 Nov 2021, 10:53 AM IST

Benefits of Onion Juice: जानिए प्याज के जूस पीने के फायदे, जो हर बीमारियों से आपकी बचाव करता है

health benefits of drinking onion juice pyaz ras peene ke swasthya laabh

नई दिल्ली। Benefits of Onion Juice : प्याज का इस्तेमाल आप सब्जी में करते हैं। प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी -6, मैग्नीशियम,जिंक, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, चीनी, सोडियम और पोटैशियम होते हैं। जिनसे शरीर को पोषण मिलता है साथ ही यह अनेक रोगों के लिए औषधि का काम भी करता है। यह भोजन पचाने में सहायता करता है तथा शरीर का बल बढ़ाता है। प्याज अच्छा रक्त विकार नाशक भी है। प्याज में मौजूद क्रोमियम खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी तरह से प्याज से स्वास्थ्य के कई लाभ होते हैं। जानें, प्याज के जूस से होने वाले फायदों के बारे में।

प्याज के जूस पीने के फायदे

बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद :

प्याज के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए काफी सहायक मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हो, उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर प्याज के जूस का सेवन कराया जा सकता है।

यह भी पढ़े: जानिए छाछ पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

पीलिया के निदान के लिए फायदेमंद :

पीलिया के निदान में भी प्याज सहायक होता है। इसके लिए आँवले के आकार के आधा किलो प्याजों को बीच में से चीर कर सिरके में डाल दीजिए। जरा सा नमक और कालीमिर्च भी डाल दीजिए। प्रतिदिन सुबह-शाम एक प्याज खाने से पीलिया दूर होगा।

वजन को कम करने के लिए फायदेमंद :

प्याज में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मेटाबोलिज्म सही रखने में सहायता करते हैं। एक अच्छा मेटाबोलिज्म एक अच्छे स्वास्थ का मतलब है। खाली पेट प्याज का रस पीने से जल्दी फैट बर्न होता है।

मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

प्याज के जूस का सेवन भी मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण यह है कि प्याज के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो याददाश्त क्षमता को सुधारता है।

यह भी पढ़े: जानिए पीनट बटर के फायदे, जो आपको स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है

रक्त संचार बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

शरीर के सभी अंगों तक खून का संचार होना बेहद जरूरी है। यदि किसी अंग में खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है, तो यह कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। प्याज का जूस पीने से शरीर का रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है। सुबह खाली पेट प्याज का जूस पीने से हाजमा भी ठीक होता है और एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल