2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pudina Tea Benefits: पुदीने की चाय पीने के भी है कमाल के फायदे, अनिद्रा की समस्या को करता है दूर

Pudina Tea Benefits: पुदीने की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पुदीना कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है।अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए पुदीने की चाय पीना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 27 Aug 2022, 12:02 PM IST

Pudina Tea Benefits: पुदीने की चाय पीने के भी है कमाल के फायदे, अनिद्रा की समस्या को करता है दूर

Health benefits of drinking peppermint tea for insomnia

Pudina Tea Benefits: गर्मियों में पुदीना का सेवन करना फायदेमंद होता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। पुदीने का इस्तेमाल केवल खाने में ही नहीं, बल्कि औषधि के रूप में भी किया जा सकता है। पुदीने में विटामिन सी, फाइबर, मेंथोल, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है, शरीर के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन पुदीने की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। जी हां, पुदीने की चाय हर्बल टी है, जिसे पुदीने के पत्तों से तैयार किया जाता है। पुदीने की चाय पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। पुदीने की चाय पीने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। तो आइए जानते है पुदीने की चाय पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पुदीने की चाय पीने के फायदे

अनिद्रा की समस्या दूर करने में फायदेमंद
आज के समय में ज्यादातर लोग चिंता, बढ़ते तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पुदीने की चाय पीने से बॉडी रिलेक्स होती है। साथ ही तनाव और चिंता कम होती है, जिससे रात को नींद अच्छी आती है।
यह भी पढ़े: दूध में मखाना मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए पुदीने की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पुदीने की चाय पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। पेट के लिए पुदीने को एक हर्बल औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका सेवन करने से एसिडिटी, पेट दर्द, गैस, अपच, सूजन और पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती है।

सिर दर्द को कम करने में फायदेमंद
सिर दर्द को कम करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पुदीने में मेंथॉल कंपाउंड होता है, जो सिर दर्द कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मूड फ्रेश रहता है।
यह भी पढ़े: आर्टिफिशियल स्वीटनर बन सकता है डायबिटीज का कारण: रिपोर्ट

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल