
नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के रोजाना फलों का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इन सभी फलों में रोजाना सेब का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी साबित हो सकता है। काफी समय से हम सभी लोग एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि ‘एन एप्पल अ डे किप्स द डॉक्टर अवे’। रोजाना इसका सेवन आपको कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है। सेब में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स, डाइट्री फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण यह आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। यह कैंसर, मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कई अन्य तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसके नियमित सेवन से आपका शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य बना रहता है। आइए इससे मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स के एंटीऑक्सीडेंट गुण टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। सेब में पाए जाने वाले तत्व शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं। शरीर में जब ग्लोकूज रहेगा तो आपको इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पडे़गी।
कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य
सेब के छिलके में पाया जाने वाला पैक्टिन नामक रसायन कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य के जोखिम को कम किया जा सकता है। सेब से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। सेब में मौजूद फाइबर, फेनोलिक हार्ट विटामिन सी और पोटेशियम के लिए लाभकारी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होता है।
कैंसर से बचाएं
एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉइड्स जैसे तत्वों के कारण सेब में ऐसे कई गुण होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। एक स्टडी के अनुसार सेब के छिलके में ट्राइटरपेनॉइड कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को नष्ट कर देते हैं।
वजन कम करने में फायदेमंद
रोजाना सेब खाते हैं तो आंतों में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। यह पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को रोकते हैं। इंसान को पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए मोटापा कंट्रोल हो जाता है। सेब खाने से गैस या कब्ज में राहत मिलती है।
त्वचा रोग को करें दूर
कई स्टडीज में दावा किया गया है कि जो लोग त्वचा संबंधी रोगों से जूझ रहे हैं उन्हें नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए। सेब ना केवल त्वचा के रोगों को ठीक करता है, बल्कि त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस पैक के रूप में भी काम करता है।
Published on:
18 Oct 2021 11:40 am
