2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coconut Malai Benefits: नारियल की मलाई खाने के भी है कमाल के फायदे, पाचन तंत्र को रखता है स्वस्थ

Coconut Malai Benefits: नारियल की मलाई का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। नारियल की मलाई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। नारियल की मलाई खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 23 Aug 2022, 4:33 PM IST

Coconut Malai Benefits: नारियल की मलाई खाने के भी है कमाल के फायदे, पाचन तंत्र को रखता है स्वस्थ

Health benefits of eating coconut malai for digestion

Coconut Malai Benefits: गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चे नारियल में पानी के अलावा उसके अंदर मलाई भी होती है। बहुत से लोग नारियल के पानी के साथ इसकी मलाई का भी सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग नारियल पानी पीकर उसे फेंक देते हैं और मलाई को नहीं खाते हैं। केवल नारियल पानी ही नहीं बल्कि उसके अंदर की मलाई भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

नारियल की मलाई का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। नारियल की मलाई में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए लाभदायक होते है। नारियल की मलाई खाने से पाचन तंत्र और हार्ट स्वस्थ रहता है। साथ ही ये इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है। तो आइए जानते है नारियल की मलाई का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

नारियल की मलाई खाने के फायदे

इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए नारियल की मलाई का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल की मलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए नारियल की मलाई का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: अश्वगंधा कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, कोलेस्ट्रॉल और तनाव को कम करने में करता है मदद

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए नारियल की मलाई का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल की मलाई में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। साथ ही ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जिससे पेट स्वस्थ रहता है।

हार्ट को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए नारियल की मलाई का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल की मलाई में सेचूरेटेड फैट होता है, जो हार्ट के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि ये फैट गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड को कम करता है। जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़े: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने लगते है ये लक्षण, नजरअंदाज करने पर जा सकती है जान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल