31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन का सेवन से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानें इसके अन्य फायदे

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 7 Jul 2022, 7:15 PM IST

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन का सेवन से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानें इसके अन्य फायदे

Health benefits of eating garlic on empty stomach

Garlic Benefits: खाली पेट लहसुन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई सारी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। लहसुन शरीर को संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होता है। साथ ही ये डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

खाली पेट लहसुन का खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या को दूर करने में मददगार होती है ये महंगी सब्जी, जानें इसके कमाल के फायदे

2. डायबिटीज के खतरे को कम करने में फायदेमंद
डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करने वाले पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करके डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

3. पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन का सेवन करने से खाना आसानी से पचता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़े: कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, दिल को स्वस्थ रखने में होता है मददगार

4. आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल