
Health benefits of eating muesli in morning breakfast
Muesli For Breakfast: सुबह का हेल्दी नाश्ता सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ये आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करता है। ऐसे में आप अपने सुबह के नाश्ते में मूसली को शामिल कर सकते हैं। मूसली स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मूसली ओट्स, फ्लेक्स, सूखे मेवे और कॉर्न फ्लेक्स आदि को मिलाकर बनता है। मूलसी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। मूसली में विटामिन सी, ई, बी-12, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। सुबह के नाश्ते में मूसली के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है। तो आइए जानते है मूसली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में
मूसली खाने के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है, जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्द नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: बारिश के मौसम में जरूर करें तुलसी की चाय का सेवन, वायरल बीमारियों से रहेंगे दूर
2. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में बीटा-ग्लूकेन मौजूद होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखता है।
3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: मानसून में बढ़ जाता है डेंगू-मलेरिया होने का खतरा, इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल
4. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में पाए जाने वाले गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
21 Jul 2022, 12:22 PM IST
Published on:
21 Jul 2022, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.