31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guava Seeds Benefits: अमरूद के बीजों के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

Guava Seeds Benefits: आमतौर पर चिकित्सकों द्वारा हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अमरूद के बीच में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम उपस्थित होने के कारण यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने का कार्य करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 7 Nov 2021, 10:49 PM IST

Health Benefits of Guava Seeds Amrud Ke Beej Ke Fayde

Health Benefits of Guava Seeds Amrud Ke Beej Ke Fayde

अमरूद में कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। कई लोगों को अमरूद खाना तो पसंद होता है, परंतु इसके बीजों की कठोरता के कारण वह इसे निकाल कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरे अमरूद के साथ उसके ये सख्त बीजों में भी कई सेहत संबंधी राज छुपे हैं। तो आइए जानते हैं कि अमरूद के साथ-साथ इसके बीजों के सेवन से किन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा मिलता है...

1. कब्ज से राहत के लिए
लैक्जेटिव प्रभाव को बढ़ाने के लिए अमरूद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अमरूद के साथ इसके बीजों के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होने के साथ कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा अमरूद के बीज को सीधे निगलने से पेट में एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: संभलकर करें अखरोट का सेवन, झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान...

2. उच्च रक्तचाप के लिए
आमतौर पर चिकित्सकों द्वारा हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अमरूद के बीच में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम उपस्थित होने के कारण यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें: मधुमक्खी के दंश की पीड़ा को कम कर सकते हैं ये घरेलू उपाय...

3. डायबिटीज के रोगी के लिए
अमरूद के बीजों में डायटरी प्रोटीन अधिक मात्रा में होने के कारण यह शर्करा और शर्करा के यौगिकों को तोड़ने में मदद करते हैं। जिससे मीठे पदार्थों को आसानी से पचाया जा सकता है। प्रोटीन से युक्त होने के कारण अमरूद के बीज शरीर में इंसुलिन के स्तर को कम करते हैं। साथ ही टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद और इसका बीज एक बेहतर आहार हो सकता है।

4. वजन कम करने के लिए
अमरुद में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है। अमरूद के बीजों में काफी अधिक फाइबर पाया जाने के कारण इनके सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट घटता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अमरूद में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है और लंबे समय तक हम अनावश्यक खाने से बच पाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल