Pineapple Benefits: अनानास का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। अनानास औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा अनानास में कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। अनानास का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है अनानास का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में