28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamarind Benefits: इमली खाने के हैं ये अद्भुत फायदे, खून की कमी को पूरा करने में होता है मददगार

Tamarind Benefits: इमली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इमली कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए इमली का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 8 Aug 2022, 3:39 PM IST

Tamarind Benefits: इमली खाने के हैं ये अद्भुत फायदे, खून की कमी को पूरा करने में होता है मददगार

Health benefits of Tamarind Imli khane ke fayde

Tamarind Benefits: इमली का नाम सुनते ही बहुत लोगों के मुंह में पानी आ जाती हैं। इमली स्वाद में खट्टा होता है। लेकिन हर कोई इसके खट्टे स्वाद को बेहद पसंद करते है। इमली का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इमली में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इमली शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होता है। तो आइए जानते हैं इमली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

इमली खाने के फायदे

1. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए इमली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इमली में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में होने वाले खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज की समस्या के लिए रामबाण इलाज है ये बीज, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है मददगार

2. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए इमली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इमली में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड़ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करता हैं। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इमली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इमली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आप हो सकते हैं इन रोगों के शिकार, शारीरिक और मानसिक बीमारियों के होने का बढ़ जाता है खतरा

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इमली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इमली में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल