31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: दिल का तेज गति से धड़कना भी डायबिटीज होने का संकेत, जानें कैसे

Health News: निष्कर्षो में दर्शाया गया है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 धड़कनें डायबिटीज के खतरे को 23 फीसदी तक बढ़ा देती हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Aug 2021, 11:18 PM IST

health news

Health News: जिन लोगों के दिल की धड़कनें तेज होती हैं, उनमें डायबिटीज का जोखिम अधिक होता है। शोध के निष्कर्षो में दर्शाया गया है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 धड़कनें मधुमेह के खतरे को 23 फीसदी तक बढ़ा देती हैं।

अमेरिका की पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में पोषाहार विज्ञान के सहायक प्रोफेसर एवं शोध के वरिष्ठ लेखक जियांग गाओ ने कहा कि इ स शोध में हमने करीब 1,00,000 चीनी वयस्कों की सुस्त दिल की गति का मूल्यांकन किया और चार सालों तक उनका अनुसरण किया। हमने पाया कि तेज दिल की गति वाले प्रतिभागियों में मधुमेह का खतरा बढ़ गया है। निष्कर्ष चेताता है कि दिल की दर मापने के साधन व्यक्ति में मधुमेह के भावी उच्च जोखिम का पता लगा सकते हैं।

एक शारीरिक परीक्षा में दिल की गति को मापा। शोधकर्ताओं ने करीब पांच मिनट के आराम के बाद एक बार फिर अपनी पीठ के बल लेटे प्रतिभागियों की दिल की गति रिकॉर्ड की। इस बार उन्होंने इस काम में 12-लीड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (चित्रमय रिकॉर्डिग) का इस्तेमाल किया। चार वर्षो की अनुवर्ती परीक्षा के दौरान शोधकर्ताओं को 17,463 पूर्व मधुमेह (प्री- डायबिटिक) और 4,649 मधुमेह के मामले मिले। यह शोध "इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडीमियोलॉजी" पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Read More: दर्द निवारक दवाओं का बिना चिकित्सक की सलाह के न करें सेवन, हो सकती है अल्सर की समस्या

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल