29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: टीबी के मरीज इन 4 चीजों को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, रहेंगे हमेशा हेल्दी

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से टीबी की समस्या बढ़ने लगी है। लापरवाही करने की वजह से टीवी एक गंभीर बीमारी का रूप लेती है। इसलिए टीबी के मरीजों को विशेष रूप से अपनी सेहत रखना चाहिए। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 26 May 2022, 5:10 PM IST

Health Tips: टीबी के मरीज इन 4 चीजों को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, रहेंगे हमेशा हेल्दी

Healthy diet for Tuberculosis TB patient

Health Tips: टीबी को क्षय रोग के नाम से जाना जाता है। टीबी गंभीर बीमारियों में से एक होता है। टीबी होने पर व्यक्ति के फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है। टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक फैलती है, जो व्यक्ति के सीधे फेफड़ों पर अटैक करता है। टीबी एक फैलने वाली बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। टीबी संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने या लार के द्वारा स्वस्थ व्यक्ति में फैलता है। टीबी से बचने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है। तो आइए हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगी और टीबी की समस्या से राहत मिलेगी

टीबी के मरीज करें इन 4 चीजों का सेवन

1. फल
फल का सेवन करना टीबी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब, संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और आम जैसे फलों में विटामिन A, E और विटामिन C काफी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो टीबी के मरीजों को जरूर खाना चाहिए। ये शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें

2. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां का सेवन करना टीबी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए टीबी के मरीजों को खासतौर से हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

3. अनाज से बने पदार्थ
अनाज से बने पदार्थों का सेवन करना टीबी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए टीबी के मरीजों रोज अपने खाने में अनाज से बने पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़े: जानिए रोजाना तुलसी का सेवन करने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

4. पनीर
पनीर का सेवन करना टीबी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर को मजबूत बनाती है। साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। इसलिए टीबी के मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल