
सालों तक बिना लक्षणों के लिवर को नुकसान पंहुचाती है Hepatitis C - प्रतीकात्मक तस्वीर (source- freepik)
Hepatitis C Symptoms: हमारे शरीर में लिवर का काम खाने को पचाना, खून साफ करना और ताकत देना है। लेकिन हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C) बीमारी ऐसी है जो इसपर चुपके से वार करती है और बरसों तक भनक भी नहीं लगने देती।
एनएचएस (NHS) और विश्व स्वास्थ संघठन (WHO) का कहना है कि यह एक खतरनाक वायरस है जो सीधे लिवर पर हमला करता है। इसकी सबसे डरावनी बात यही है कि यह सालों-साल शरीर में छुपा रहता है और कोई तकलीफ नहीं देता, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर को खोखला करता रहता है। आइए जानते हैं कि ये क्या होता है? ये वायरस कैसे लिवर को नुकसान पंहुचाता है।
हेपेटाइटिस सी को साइलेंट किलर भी कहते हैं। जब यह वायरस किसी के शरीर में जाता है, तो शुरुआती कई सालों तक मरीज को कोई बड़ी तकलीफ महसूस नहीं होती। लोग बिल्कुल सामान्य जिंदगी जीते रहते हैं, जबकि अंदर ही अंदर यह वायरस लिवर में सूजन पैदा करता रहता है। जब तक मरीज को कोई गंभीर लक्षण महसूस होता है, तब तक लिवर को काफी नुकसान (जैसे लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर) पहुंच चुका होता है।
हेपेटाइटिस सी का वायरस मुख्य रूप से संक्रमित खून (Infected Blood) के संपर्क में आने से फैलता है। इसके मुख्य कारण ये हैं;
एनएचएस (NHS) का कहना है कि एक साधारण ब्लड टेस्ट (खून की जांच) से इस बीमारी का पता बहुत आसानी से चल जाता है। अगर समय रहते सही स्टेज पर इसका पता चल जाए, तो दवाओं की मदद से इस वायरस को शरीर से पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। समय पर इलाज होने से लिवर हमेशा के लिए सुरक्षित और फेल होने से बच जाता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
26 Jun 2026 04:48 pm
Published on:
26 Jun 2026 04:48 pm
