30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home remedies for cockroach : किचन से कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के आसान घरेलु उपाय

Home remedies for cockroach : रसोई में आमतौर पर कीड़े-मकोड़े देखे जा सकते हैं, ये बर्तन में बरतनों के आस-पास घूमते हुए देखे जा सकते हैं। कॉकरोच और कीड़ों कि पनपने कि जगह अधिकतर स्टोर रूम ही होती है। ऐसे में आपको ये जानना चाहिए कि इन बीमारी के घर को रसोई से दूर कैसे किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 13 Jul 2023, 11:05 AM IST

home-remedies-for-cockroach.jpg

Home remedies for cockroach

Home remedies for cockroach : रसोई में आमतौर पर कीड़े-मकोड़े देखे जा सकते हैं, ये बर्तन में बरतनों के आस-पास घूमते हुए देखे जा सकते हैं। कॉकरोच और कीड़ों कि पनपने कि जगह अधिकतर स्टोर रूम ही होती है। ऐसे में आपको ये जानना चाहिए कि इन बीमारी के घर को रसोई से दूर कैसे किया जा सकता है।

आप भी देखते होंगें कि घर के अन्य स्थानों के अपेक्षा ये कीड़े, कॉकरोच अधिकतर किचन में ही घुमते हुए नजर आते हैं। क्योंकि किचन में आम जगहों कि तुलना में अधिक नमी रहती है। वहीं रसोई में नमी के साथ-साथ कुछ न कुछ खाने को भी आसानी से मिल ही जाता है तो ऐसे में किचन में ये कॉकरोच और कीड़े-मकौड़े अधिक दिख जाते हैं। वहीं ये बर्तन में घूमते हैं जिससे कि कई प्रकार की बीमारियां भी हमें हो सकती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए हमें कुछ आसान से घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए ताकि अन्य जगहों कि तरह हमारी रसोई भी साफ़-सुथरी रहे।

यह भी पढ़े-High Cholesterol Symptoms : अगर आपके शरीर के इन हिस्सों में हेयर लॉस हो रहा है तो आपका कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है

Cinnamon दालचीनी
दालचीनी का सेवन तो आप खाने में मसाले के रूप में करते ही होंगें। ये मसाला खाने में सुगंध लेकर आने का काम करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दालचीनी कॉकरोच और अन्य कीड़ों को भगाने में भी सक्षम होता है। बस आपको करना ये है कि अपने रसोई के चारों और आप ताज़ी पिसी हुई दालचीनी के पाउडर को चारों ओर छिड़क दें। इसकी महक से कीड़े, कॉकरोच, चीटियां किचन से दूर ही रहेंगें। आप ये उपाय करके देख सकते हैं। ये काफी हद तक कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़े-ये 5 समर स्पेशल ड्रिंक्स दूर भगाएंगे डायबिटीज, डायबिटिक पेशेंट्स के लिए वरदान है ये ड्रिंक्स

Neem tree नीम
नीम के पत्तों से लेकर इसके तेल तक, ये आपके रसोई से कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकता है। रसोई में बस नीम के पत्तियों को रख दें और आप कुछ ही दिन में बदलाव को देख सकते हैं। किचन में कॉकरोच और कीड़ों को पनपने से रोकने के लिए आप गुनगुने पानी में नीम के तेल का छिड़काव भी कर सकते हैं।


Cucumbers खीरे
ये खाने में बेहद स्वादिष्ठ होते हैं वहीं इसके सेवन से शरीर को भी अनेकों लाभ मिलते हैं। पर क्या आपको पता है कि यदि आप इनके टुकड़ों को किचन में रखते हैं तो इससे कीड़े-मकोड़े भाग सकते हैं। कॉकरोच को खीरे की सुगंध नहीं पसंद होती है वे इससे दूर भागते हैं। ऐसे में आप खीरे के छोटे-छोटे टुकड़ों को किचन में रख सकते हैं। ये बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। आप वहीं एक से दो दिन में इन छोटे-छोटे खीरे के टुकड़ों को बदल भी सकते हैं।

यह भी पढ़े-Benefits of Almonds: रोज सुबह खाली पेट खाएं 5 भीगे बादाम, जानिए बादाम खाने का सही तरीका और कितना खाएं

Boric acid and sugar बोरिक एसिड और चीनी
ये सदियों पुराना उपाय अद्भुत तरीके से काम कर सकता है, बस आप थोड़े से बोरिक एसिड में चीनी मिला लें, फिर इसे उन जगहों पर अच्छे से फैला लें जहां-जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। बोरिक एसिड कीड़ों को मारने का काम करता है। वहीं आपके रसोई में बहुत ही ज्यादा कॉकरोच या कीड़े हो गए हैं तो ऐसे में उन्हें इस आसान से उपायों की मदद से मार सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल