4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health tips: जानें कैसे रखें अपने पेट को हैल्थी

पेट की सेहत आपके लिए सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ होती है। अगर आपका पेट फिट तो आप फिट । इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको आपके पेट के सेहत से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।

2 min read
Google source verification
Health tips: जानें कैसे रखें अपने पेट को हैल्थी

how to keep your stomach healthy

नई दिल्ली। क्या आपको भी पेट से जुड़ी समस्या बार बार परेशान करती है। यदी ऐसा है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्यों की आज इस आर्टिकल में हम पेट से जुड़ी हर समस्या के बारे में आपको बताने जा रहें है। पेट का ख्याल रखना आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्यों की यदि आपका पेट स्वस्थ होगा तो आप भी स्वस्थ रहेंगे।

यह भी पढ़े-Health tips: ऐसे रखें अपने इंटेस्टाइन का ख्याल

खानपान
खानपान का पेट पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। भारत में खानपान का पैटर्न ज्यादातर सही नहीं है। यहां स्ट्रीट फूड खाने का काफी चलन है, जो साफ-सफाई के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं होता। इससे पेट तक ढेरों संक्रमण पहुंचते हैं। घरों में भी तले-भुने पकवानों पर ज्यादा जोर दिया जाता है। खाने-पीने का यह तरीका स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता। याद रखना चाहिए कि पेट की सेहत के लिए सबसे पहले खानपान ठीक होना जरूरी है।


कब्ज
विशेषज्ञों की मानें, तो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है, जिसे पहले असाधारण बीमारी माना जाता था, पर अब हिंदुस्तान में यह आम हो चुकी है। इसमें खाना पचने में बहुत परेशानी होती है। लंबे समय तक कब्ज बने रहना इसकी वजह होता है। कब्ज की वजह से कई तरह की दिक्कत होती है। कब्ज कई सालों से परेशान कर रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने पर फिशर या फिर बवासीर भी हो सकता है।

तनाव
विशेषज्ञ मानते हैं कि तनाव ज्यादा होने का असर पेट पर भी भरपूर पड़ता है। तनाव की वजह से ही कई लोगों में पहले कब्ज और बाद में पेट का अल्सर तक होते देखा गया है। कुछ लोगों में तो तनाव होने पर कब्ज के साथ पेट दर्द भी होता है। इसके सुधार का एक तरीका यह है कि खाते समय तनाव से दूरी बनाएं। मतलब, खाना खुशी-खुशी खाएं। कई लोग तनाव होने पर बहुत ज्यादा खाने लगते हैं। इससे बचना चाहिए।

यह भी पढ़े-Winter health tips : ठंड में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं ये सारे फूड आइटम्स


पेट का फैट हो कम
पेट का फैट पेट पर बेहद दबाव डालता है। इसकी वजह से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। याद रखें कि पेट से वजन कम होते ही कब्ज की दिक्कत भी कम होने लगेगी। एसिड बनने की परेशानी भी आपसे दूर रहेगी।