बारिश का मौसम खत्म होने को है, लेकिन जाते-जाते यह मौसम लोगों में अपना असर छोड़ जाता है। दरअसल, मॉनसून में डेंगू और चिकनगुनिया होना आम बात है, लेकिन समय रहते यदि इन बीमािरयों का इलाज नहीं करवाया गया, तो ये घातक भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन दिनों यदि आपको बुखार की कोई शिकायत है, तो सबसे पहले आपको अपने बुखार के लक्षण की पहचान करना जरूरी है। आपको बुखार कहीं डेंगू या चिकनगुनिया वाला तो नहीं है। कई बार लोगों में डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर भ्रम की स्थिति हो जाती है। अगर सही समय पर लक्षणों को पहचानकर इन बीमारियों का इलाज न शुरू किया जाए, तो दोनों ही बीमारियां खतरनाक साबित होती हैं, इसलिए इन बीमारियों से बचाव के लिए आपको डेंगू और चिकनगुनिया के बीच अंतर का पता होना जरूरी है। हम आपको बता दें कि डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं, लेकिन इनके लक्षणों से इसकी पहचान आसानी की जा सकती है।