30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skincare Tips: एप्पल साइडर वेनिगर कैसे है आपकी खूबसूरती के लिए वरदान

एप्पल साइडर विनेगर कैसे आप के प्रचार के लिए बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस विषय में पूरी जानकारी देंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 22 Jan 2022, 11:52 AM IST

How to use Apple cider vinegar to enhance your beauty

Skincare Tips: एप्पल साइडर वेनिगर कैसे है आपकी खूबसूरती के लिए वरदान

क्या आप जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। बस आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर में कई प्रकार के गुण छुपे हैं जो आपकी त्वचा से लेकर बालों तक के लिए काफी लाभदायक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में पूरी जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि कैसे एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करके आप अपने खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। आप अपनी त्वचा और बालों की देखरेख के लिए इसका बेहतरीन इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिट्रिक, ऐसेटिक, मेलिक एसिड तथा विटामिनों से युक्त एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका ना केवल आपकी त्वचा समस्याओं को दूर करता है, बल्कि स्किन को डैमेज होने से बचा कर उसे खूबसूरत बनाता है। तो आइए जानते हैं त्वचा के लिए अमृत कहे जाने वाले एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

पिंपल्स को जादूई तरीके से हटाए

इस उपाय को करने के लिए आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 2 चम्मच पानी मिलाकर इसे कॉटन बॉल की मदद से मुहासों पर लगाएं और करीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को दिन में कम से कम 3-4 बार जरूर करें।

डैंड्रफ में कैसे मददगार


डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। डैंड्रफ से लड़ने के लिए इसमें एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपके स्कैल्प से बैक्टीरिया और फंगस का सफाया करते हैं। यह बालों से डेड स्किन सेल्स को रिजनरेट करने में भी सक्षम माना जाता है। यही नहीं बालों का खात्मा करने के लिए इसमें मैलिक एसिड भी पाया जाता है। इस एसिड की मौजूदगी आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को भी सुधारने में मदद करती है।

यह भी पढ़े-Obesity का खतरा है उन बच्चो को अधिक जिनके ग्रैंडपेरेंट्स रहें हैं मोटापे से संक्रमित, जानिए इसके पीछे की वजह

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।