डॉक्टर के अनुसार, डिस्पोजेबल कप के निर्माण में केवल रासायनिक पदार्थों का ही नहीं, बल्कि माइक्रोप्लास्टिक का भी उपयोग किया जाता है। इससे थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक इनका उपयोग करने से कैंसर का भी जोखिम बढ़ जाता है। शराब पीने वाले या धूम्रपान करने वालों के लिए डिस्पोजेबल कप का उपयोग कैंसर के खतरे को और भी बढ़ा सकता है। इसलिए, डिस्पोजेबल कप के उपयोग से बचने का प्रयास हमेशा करना चाहिए।