अध्ययन में 57,652 पुरुषों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने उनकी शारीरिक गतिविधि, जीवनशैली, स्वास्थ्य, शरीर का वजन और ऊंचाई के आंकड़ों को इकट्ठा किया। साथ ही, उनकी कम से कम दो कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस टेस्ट भी किए गए। इन टेस्टों में पुरुषों को एक स्थिर साइकिल पर पेडल करना होता था। जितना अधिक ऑक्सीजन उनका शरीर इस्तेमाल करता था, उतनी ही उनकी फिटनेस बेहतर मानी जाती थी।