जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका उपयोग खाने के साथ कई प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। यह आपका डाइजेशन स्ट्रांग करने के साथ ही शरीर के अन्य अंगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेड, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। Jamun ऐसा फल है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं।