नई दिल्ली। आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में लोग भोजन की जगह जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसे चबाने की जरूरत नहीं होती। और तो और यह एक डाइट प्लान भी बन चुका है, जिसे जूस क्लिंज डाइट ( Juice Cleanse Effects on Body ) कहते हैं। इस डाइट के दौरान आप दिनभर सिर्फ जूस का सेवन करते हैं। इसमें फलों, सब्जियों और हर्ब्स का जूस पीते हैं। इस दौरान आप सॉलिड आहार का सेवन नहीं करते। जूस क्लिंज आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, लेकिन यह शुरू करने से पहले डायटिशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए, जब शरीर में सॉलिड फूड नहीं जाने से बहुत सारी परेशानियां होती है और कमजोरी भी हो सकती है। जब भी जूस क्लिंज डाइट शुरू करते हैं तो कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि आप जो भी करेंगे उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे। चलिए जानते हैं कि दिनभर में केवल जूस पीने से शरीर पर क्या असर होता है।