3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Left Side Head Pain: सिर के लेफ्ट साइड में दर्द को न करें नजरअंदाज, हेल्थलाइन से जानें कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

Left Side Head Pain Causes Hindi: क्या आपके भी सिर के लेफ्ट साइड में बार-बार दर्द होता है? हेल्थलाइन के मुताबिक यह माइग्रेन, तनाव या नसों में खिंचाव हो सकता है। जानें सिर के बाएं हिस्से में दर्द के कारण और कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 03, 2026

Left Side Head Pain Causes,Left Side Headache When to See Doctor,Left Side Head Pain Symptoms,

सिर के एक तरफ दर्द होने की वजह शरीर के अंदर पल रही किसी बड़ी परेशानी का इशारा भी हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Left Side Head Pain Causes: भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द होना कोई नई बात नहीं है। हममें से ज्यादातर लोग इसे थकान, धूप या सही समय पर चाय-कॉफी न मिलने का बहाना मानकर टाल देते हैं। लेकिन क्या आपके सिर के सिर्फ बाएं हिस्से (Left Side) में बार-बार या रुक-रुक कर दर्द उठता है? हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर के एक तरफ दर्द होने की वजह कोई छोटी-मोटी बात भी हो सकती है और कभी-कभी यह शरीर के अंदर पल रही किसी बड़ी परेशानी का इशारा भी हो सकता है। इसलिए इसे अपने आप ठीक हो जाएगा सोचकर छोड़ना नहीं चाहिए। आइए समझते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है और कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

सिर के बाएं तरफ दर्द होने की क्या-क्या वजहें हो सकती हैं?

नेशनल हेडेक फाउंडेशन के मुताबिक, सिर या चेहरे के एक तरफ दर्द, गर्दन में अकड़न, आंखों, गर्दन, कंधे और बाहों के आसपास दर्द, मतली, धुंधली दृष्टि सर्वाइकल सिरदर्द के लक्षण होते है। सिर के बाएं तरफ दर्द के कारण निम्न हो सकते हैं;

1. माइग्रेन का अटैक- माइग्रेन में अक्सर सिर के किसी एक ही तरफ (बाएं या दाएं) बहुत तेज टीस या धक-धक जैसा दर्द होता है। इसके साथ ही जी मिचलाना या रोशनी से चिढ़ होना भी महसूस होता है।

2. क्लस्टर सिरदर्द- इसमें दर्द इतना तेज होता है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। यह दर्द अक्सर आंख के पीछे या सिर के एक तरफ अचानक शुरू होता है।

3. हमारी खराब दिनचर्या- अगर नींद पूरी न हुई हो, बहुत ज्यादा टेंशन ली हो, समय पर खाना न खाया हो या फिर दिनभर में पानी कम पिया हो, तो भी सिर का एक हिस्सा दर्द करने लगता है।

4. गर्दन की नसों में खिंचाव- कई बार गलत तरीके से बैठने या सोने से गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जिसका दर्द ऊपर उठकर सिर के बाएं हिस्से तक पहुंच जाता है।

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी?

हर सिरदर्द जानलेवा नहीं होता, लेकिन अगर सिर के बाएं तरफ दर्द के साथ आपको नीचे दी गई कोई भी बात महसूस हो, तो एक मिनट भी मत गवाइए और सीधे इमरजेंसी या डॉक्टर के पास पहुंचिए;

  • अचानक उठे भयानक दर्द।
  • शरीर का कोई हिस्सा सुन्न पड़ना।
  • धुंधला दिखने लगे, एक की जगह दो-दो चीजें दिखें या आपकी आवाज लड़खड़ाने लगे।
  • सिरदर्द के साथ-साथ तेज बुखार हो और गर्दन आगे झुकाने पर बहुत दर्द या अकड़न हो।
  • शरीर का बैलेंस न बने, लगातार उल्टियां हों या आंखों के आगे अंधेरा छाने लगे।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।